{"_id":"63839b24db7a3d455634f740","slug":"father-had-kidnapped-son-made-a-deal-for-five-lakh-rupees-kasganj-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पिता ने ही किया था मासूम बेटे का अपहरण, पांच लाख रुपये में कर दिया था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पिता ने ही किया था मासूम बेटे का अपहरण, पांच लाख रुपये में कर दिया था सौदा
Sun, 27 Nov 2022 10:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:45 PM IST
सार
शक की सुई बच्चे की चाची की ओर घूमी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन
child crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के कुमरौआ से मासूम का अपहरण उसके पिता ने अपने छोटे भाई की पत्नी व एक अन्य साथी की मदद से किया। बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का सौदा हुआ। सर्विलांस की मदद से मासूम की चाची शक के घेरे में आ गई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
ये भी पढ़ें - Agra: सीएम योगी आ रहे हैं, इन रास्तों पर संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
मासूम ईशान के अपहरण की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम ने संदेह और तकनीकी संसाधानों का प्रयोग किया। इसमें शक की सुई बच्चे की चाची मनी की ओर घूम गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। उसने पुलिस को बताया कि मासूम के पिता रविंद्र ने ही अपने बच्चे को बेचने के उद्देश्य से घर से उठाकर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: सीएम योगी आ रहे हैं, इन रास्तों पर संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट
विज्ञापन