फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Jansabha In Agra City On Monday Route Divert news

Agra: सीएम योगी आ रहे हैं, इन रास्तों पर संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट

Sun, 27 Nov 2022 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के तारघर मैदान में सभा को लेकर माल रोड पर बदला रहेगा यातायात।  फूल सैय्यद और क्लब चौराहे से वाहनों की नो एंट्री की गई है। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Jansabha In Agra City On Monday Route Divert news
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को माल रोड स्थित तारघर मैदान में प्रबुद्धजनों से संवाद और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। इसको देखते हुए माल रोड पर फूल सैय्यद और क्लब चौराहे से वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यातायात पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है। वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जाएगा। एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात परिवर्तन लागू रहेगा। 
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगा रूट 

- अशफाक उल्ला खां तिराहे से जीपीओ चौराहे और बालूगंज पेट्रोल पंप तिराहे से तारघर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। 
- सेंट जॉर्जेस स्कूल चौराहे से पंचवटी चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- नूरानी मस्जिद तिराहे से करियप्पा चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। 
- बालूगंज चौकी से सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहे से एसएसपी आवास रोड की ओर वाहनों नहीं जाएंगे। 
- सौदागर लाइन से जीपीओ की ओर वाहन नहीं जाएंगे। नंद सिनेमा चौराहे से तारघर चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कंपनी गार्डन चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहे, पंचवटी चौराहा, करियप्पा चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कार्यक्रम के समय क्लब चौराहे से फूल सैय्यद चौराहा, माल रोड की ओर जाने वाले वाहन एमजी रोड, सदर रोड और अन्य  मार्ग से निकाले जाएंगे।  
- कार्यक्रम के दौरान फूल सैय्यद चौराहा से क्लब चौराहा की तरफ वाहन पुरानी मंडी से आगरा किला, यमुना किनारा मार्ग और अन्य मार्ग से जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - Agra: महिला मरीज को अकेले देखता था डेंटिस्ट पति, इसलिए पत्नी ने छोड़ा साथ, अब इस शर्त पर हुआ समझौता
विज्ञापन

यहां होगी पार्किंग 

- तारघर चौराहा के पास खाली मैदान में वीआईपी वाहनों की पार्किंग होंगी। 
- ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड़, एमजी रोड से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को आगरा क्लब एवं सामने की पार्किंग में खड़ा कराएंगे।
- ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड़, एमजी मार्ग की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को जीपीओ चौराहा से सदर रोड स्थित आनंद भवन में पार्क में खड़ा कराएंगे। 
- फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड से आने वाले वाहन स्प्रिंगडल मॉर्डन पब्लिक स्कूल मैदान, बीडी जैन गर्ल्स कालेज मैदान और फूल सैय्यद चौराहा के पास खाली मैदान में खड़े होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्यक्रम में लगे समस्त अधिकारी व कर्मचारी के वाहनों एवं समस्त सरकारी वाहनों को आशा स्कूल की पार्किंग में लगवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed