{"_id":"615283e58ebc3effc22d6696","slug":"father-dies-by-drowning-while-saving-son-from-pond-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने में गई पिता की जान, डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने में गई पिता की जान, डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका शव
Tue, 28 Sep 2021 08:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:27 AM IST
सार
आगरा जिले में सोमवार रात तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने में पिता की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे बाद तालाब से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक साहब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में सोमवार रात को दर्दनाक हादसा हादसा हो गया। गांव नीवरी में तालाब से डूब रहे 14 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता की जान चली गई। बेटे को सकुशल बचा लिया गया। चीख-पुकार पर जुटे गांववाले काफी मशक्कत के बाद पिता का शव बरामद कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के साहब सिंह का 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोमवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के नजदीक तालाब के किनारे कूड़ा डालने गया। तभी पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। तालाब में गिरने की आवाज और उसके शोर मचाने पर पिता साहब सिंह दौड़े। बेटे को डूबता देख उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बेटे को तो धकेलकर किसी तरह किनारे की तरफ कर दिया। पर, खुद वह गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें निकालने की कोशिश की। इस बीच सूचना पर डौकी पुलिस भी आ गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गांववाले साहब सिंह का शव तालाब से निकाल सके। मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन