{"_id":"5b864fde42c7924631102e95","slug":"father-did-tampered-with-daughter-mother-reports-lodged-in-police-station-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी शिक्षक पिता बेटी से करता था घिनौनी हरकत, पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी शिक्षक पिता बेटी से करता था घिनौनी हरकत, पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मैनपुरी
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में एक शिक्षक पिता की हरकत ने सभी को शर्मसार कर दिया है। कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। लड़की की मां और मामा ने विरोध किया, तो उनसे मारपीट करने लगा। इस घटना से आक्रोशित पत्नी थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने में घटना सुनकर सभी हैरान हो गए। मामला मैनपुरी के भोगांव थाने का है।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी अपने पति, बेटी अपने पिता और साला अपने जीजा की हरकत से आजिज आ गए। बताया जा रहा है कि पेशे से शिक्षक अपनी बेटी से छेड़छाड़ करता था। उसने बुधवार को भी अपनी बेटी के साथ गलत हरकत की। इसका विरोध बेटी की मां और मामा ने किया, तो उनसे मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर पत्नी थाने पहुंच गई। उसने पति पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पति शराब पीता है और बेटी से पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। उसकी इन हरकतों से वे सभी परेशान हो गए हैं। अपनी बेटी को बचाने के खातिर पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
विज्ञापन