फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father deeply hurt by lack of action on murder of Gavin Dasour of Agra in Indiana USA

अमेरिका में बेटे की हत्या: ऑनलाइन अंतिम संस्कार देख चीख उठे घरवाले, 15 दिन पहले हुई थी शादी

Sun, 21 Jul 2024 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

अमेरिका में बेटे की हत्या से परिवार के लोग काफी आहत हैं। उन्होंने ऑनलाइन अंतिम संस्कार देखा तो चीख उठे। अभी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। बहन की शादी में घर आना था।

विज्ञापन
father deeply hurt by lack of action on murder of Gavin Dasour of Agra in Indiana USA
अमेरिका में बेटे की हत्या: ऑनलाइन अंतिम संस्कार देख चीख उठे घरवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के इंडियाना में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी गेविन दासौर को गोली मारने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से पिता पवन दासौर काफी आहत हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने आरोपी को सिर्फ आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया, जबकि सच्चाई यह नहीं है।

विज्ञापन


गेविन हाथ में पिस्टल जरूर पकड़े था। मगर, गोली नहीं चला रहा था। पिकअप ट्रक चालक से विवाद के दौरान बातचीत में वह दायें हाथ की जगह, बायें हाथ में पिस्टल ले लेता है। वह बायें हाथ से गोली नहीं चला सकता था। गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहा था। इसी बीच पिकअप ट्रक में सवार अमेरिकी व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। वह अमेरिका में अपने अधिवक्ता से विधिक राय लेने के बाद केस दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन

दिसंबर में घर आता बेटा, अब आएंगी अस्थियां

पवन दासौर ने बताया कि बेटा गेविन स्नातक करने के बाद ही अमेरिका चला गया। वहां पर उसने ऑटो मोबाइल में डिप्लोमा करने के बाद ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय शुरू किया। उसके दो घर और दो गाड़ियां हैं। अच्छा व्यवसाय है। वह सितंबर 2023 में घर आया था। अक्तूबर 2023 में वापस चला गया था। 29 जून को शादी हुई। इस पर उसने रिसेप्शन के लिए घर आने की कह रहा था। 
 

मगर, बेटी की शादी दिसंबर में होनी थी। इसलिए उससे मना कर दिया। कहा कि बहन की शादी पर ही पत्नी के साथ आ जाना। तब ही उसका रिसेप्शन भी करते। रोजाना वीडियो कॉल पर बेटा बात करता था। वह काफी खुश था। मगर, वह आता, उससे पहले ही उसकी जान चली गई। अब परिवार के पास दुखों के सिवाए कुछ भी नहीं है।
 
विज्ञापन

विदेश मंत्री से वार्ता करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिटी बघेल रविवार को पवन दासौर से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। पवन दासौर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि परिवार के साथ न्याय होगा। पूरे घटनाक्रम को लेकर विदेश मंत्री से बात करेंगे, जिससे जांच कराई जा सके। उधर, बहन दीप्शी 29 जुलाई को भारत आ रही है। पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार मोबाइल पर देखा था।
 

एक्टिविस्ट को मार दिया गया

पवन कुमार ने बताया कि अमेरिकी समय के अनुसार, 16 जुलाई की रात को गेविन अपनी गाड़ी में पत्नी के साथ लौट रहा था। उन्होंने साथ में पार्टी की थी। घर लौटते समय ओवरटेक करते समय पिकअप ट्रक चालक और कार में टक्कर हो गई। गेविन ने ट्रक चालक को रोक लिया। तभी उसने बेटे को तीन गोली मार दी। पवन कुमार ने दावा किया एक्टिविस्ट रोन जी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 24 घंटे बाद एक्टिविस्ट को भी मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed