फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father brought along the brick to demolish the disputed structure.

Agra News: विवादित ढांचा विध्वंस की ईंट पिता लाए साथ

Mon, 22 Jan 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Father brought along the brick to demolish the disputed structure.
सोरोंजी। तीर्थनगरी की धर्म प्रसार शाखा के प्रमुख व तुलसी मेला के संस्थापक स्व. परमहंस वशिष्ठ अक्टूबर 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन में जेल गए। उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी विध्वंस के लिए की गई कारसेवा में भी हिस्सा लिया। वे उस समय बाबरी विध्वंस के साक्षी थे। उनके पुत्र केशव बताते हैं कि कारसेवा का कार्य पूरा होने के बाद जब वे तीर्थनगरी लौटे तब वे ढांचे की एक ईंट भी ले आए जिसे वे लोग आज भी सुरक्षित रखे हैं। केशव देव वशिष्ठ ने पिता की तस्वीर के साथ वह ईंट भी दिखाई जो पिता विवादित ढ़ाचे के विध्वंस के बाद अयोध्या से साथ लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में उनके पिता के साथ स्व. सोमदत्त बड़गैयां एवं स्व. सुमन कुमार गुप्ता भी जेल गए थे। मैनपुरी जेल में डेढ़ माह तक बंदी रहने के बाद वे रिहा हुए। उन्होंने बताया कि पिता के जेल जाने के बाद वह भी सक्रिय हुए। तीर्थनगरी से तमाम कारसेवकों ने गिरफ्तारी की जिन्हें स्कूल कॉलेज में बनाई जेलों में रखा गया।
विज्ञापन


पिता के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन में जेल गया
सोरोंजी। तीर्थनगरी के गंगाजली के थोक विक्रेता राजू मिश्रा का कहना है कि जब वह 19 वर्ष के थे, तब वह 1990 में पिता छोटेलाल मिश्रा के साथ मैनपुरी जेल में 35 दिन तक रहे। उन्होंने कहा कि पिता के मन में राम मंदिर के निर्माण का सपना था और वे इस आंदोलन में बढ़ चढकऱ हिस्सा ले रहे थे। उन्हीं की प्रेरणा से राजू ने भी पिता का साथ दिया। राजू कहते हैं कि आज पिता तो जीवित नहीं हैं, लेकिन उनका संजोया सपना पूरा होते देख रहे हैं। आज अयोध्या में श्रीराम विराज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed