फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father appealed to SP for recovery of teenager

Agra News: किशोरी बरामदगी के लिए पिता ने एसपी से लगाई गुहार

Sun, 30 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Father appealed to SP for recovery of teenager
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को चार आरोपी अगवा कर ले गए। मामले में किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। इस पर पीड़ित पिता पुलिस अधीक्षक से मिलकर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव में बीते 12 जून की शाम एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम देखने के लिए किशोरी भी गई थी। लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरु किए। इसमें पिता को जानकारी हुई कि सुनील, अरब सिंह निवासी बरौना, सुरजीत निवासी बस्तौली, जय सिंह निवासी दतलाना किशोरी को अगवा कर ले गए हैं। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी के परिजन उसकी बरामदगी के लिए चिंतित हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed