{"_id":"63f73344f29c093fc10b5ab3","slug":"father-and-son-tried-to-kill-woman-s-son-by-electrocuting-him-for-asking-for-borrow-money-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये मांगने की सजा: पिता-पुत्र ने पहले धमकाया, फिर युवक को करंट लगाकर किया जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के रुपये मांगने की सजा: पिता-पुत्र ने पहले धमकाया, फिर युवक को करंट लगाकर किया जान से मारने का प्रयास
Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
सार
पीड़ित महिला ने बताया कि करंट लगाते समय तार टूट गया, जिससे बेटे की जान बच गई। पुलिस से शिकायत की, वहां सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
करंट (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में रुपये उधार देकर वापस मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपी पिता-पुत्र ने महिला के बेटे को करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना जसराना के गांव निजामपुर निवासी महिला मीरा देवी से गांव के ही फिरोज खां ने बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय तक रुपये वापस न करने पर महिला ने रुपयों का तगादा किया। रुपये देने के लिए फिरोज आनाकानी कर रहा था। आरोप है कि 14 नवंबर को रुपये देने के बहाने फिरोज का पुत्र लालू महिला के पुत्र सन्नी को खेतों पर ले गया और मशीन में करंट लगा उसे मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन