फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and son injured in wild animal attack

Agra News: जंगली जानवर के हमले में पिता-पुत्र घायल

Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Father and son injured in wild animal attack
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में बाजार से वापस लौट रहे पिता-पुत्र पर जंगली जानवर ने हमला किया। इस हमले में दोनों गंभीर घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव निवासी महेंद्र (50) अपने पुत्र एसपी (18) के साथ मंगलवार की सुबह सोरोंजी के बदरिया बाजार खरीदारी करने गए थे। महेंद्र की पुत्री सपना ने बताया कि बाजार से लौटते समय गांव के मार्ग पर काली मंदिर के पास जंगली जानवर ने दोनों पर हमला कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर राहगीर व आस-पास के ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लोगों को आता देख यह जानवर खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन

किसी ने फोन करके घटना की सूचना घायलों के परिजन को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने महेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं युवक एसपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले के बाद लोगों में इस जंगली जानवर के प्रति दहशत फैली हुई है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें किसी जानवर द्वारा पिता-पुत्र पर हमला किए जाने की जानकारी मिली है। अभी कहा नहीं जा सकता है कि हमला करने वाला जानवर किस प्रजाति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed