{"_id":"655e470a908620a1290069ff","slug":"father-and-son-injured-due-to-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7835-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाद के चलते पिता पुत्र को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाद के चलते पिता पुत्र को किया घायल
Wed, 22 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मुगरिया में 20 नवंबर की शाम नामजद लाेगों ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर एक पिता पुत्र को लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला नगला मुगरिया निवासी संतोष कुमार सोमवार की शाम गांव निवासी जगवेंद्र से कहा कि तुम्हारे पुत्र पवन उर्फ लुक्का ने 18 नवंबर को उसे व पिता को पीटा था। उसे समझा लो कि वह हमारे घर न आया करे। इसी बात को लेकर पवन उर्फ लुक्का, कुलदीप, शिवांशू और जगवेंद्र आग बबूला हो गए। लाठी डंडा से उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों ने धमकी दी है कि आज कम मारा है। तहरीर के आधार पर पवन उर्फ लुक्का, शिवांशू, जगवेंद्र और कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।