फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and daughter dies in road accident on agra lucknow expressway in firozabad

एक्सप्रेसवे पर हादसा: बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 10 May 2020 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
father and daughter dies in road accident on agra lucknow expressway in firozabad
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। थाना मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आई। मृतक पिता-पुत्री के शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिए गए। मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन



दिल्ली निवासी शिवप्रताप पत्नी रीता देवी एवं चार वर्ष की बेटी गुनगन के साथ बाइक से अपनी ससुराल इटावा जिला थाना चौबिया के गांव तबूली जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 44 के समीप उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पिता-पुत्री ने तोड़ा दम

टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शिवप्रताप एवं उसकी चार साल की बेटी गुनगुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी रीता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी मटसेना राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
 
पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी मटसेना राजेश कुमार ने बताया कि युवक अपनी पत्नी व बेटी के साथ अपनी ससुराल इटावा जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed