{"_id":"5cc3073bbdec221455450d85","slug":"father-and-daughter-died-due-to-falling-drowning-in-grave-at-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढाय गिरने से पिता-पुत्री की मौत, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढाय गिरने से पिता-पुत्री की मौत, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी था मृतक
Fri, 26 Apr 2019 07:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Apr 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
थाना लाइनपार क्षेत्रांर्गत नई आबादी दतौजी में मिट्टी की ढाय के नीचे दब कर पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने मकान में भराव के लिए घर के नजदीक मिट्टी खोद रहा था।
शमीम(38वर्ष)पुत्र शाबुद्दीन निवासी नई आबादी दतौजी थाना लाइनपार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी था। योजना के तहत प्रथम किश्त मिलने के बाद वह अपना मकान बनवा रहा था। शमीम शुक्रवार को नई आबादी दतौजी स्थित अपने प्लाट का भराव कराने के लिए प्लाट के थोडी दूर ऊंचे स्थान से मिट्टी खोद रहा था।
शमीम की पांच वर्षीय बेटी महजीम और सात वर्षीय पुत्र आहिल नजदीक खेल रहे थे। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढाय शमीम और बच्चों के ऊपर भरभरा कर गिर गई। शमीम और उसके दोनों बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य लोग बचाव के लिए दौडे़।

Trending Videos
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को मिट्टी के नीचे से निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल दौडे़। पांच वर्षीय महजीम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि शमीम की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आहिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई आबादी दतौजी निवासी शाबुद्दीन के छह बेटों में चौथे नंबर का शमीम श्रमिक था। पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए उसे हाल ही में 2.3 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में मिले थे। शमीम के भी छह बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा सुहैल (15वर्ष) उससे छोटे साहिल, शुएब मुस्कान हैं। मिट्टी की ढाय गिरने से मृत महजीम सबसे छोटी थी।