फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur Sikri Truck Driver Dies After Drinking Poisonous Liquor In Aligarh

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: फतेहपुर सीकरी के ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 31 May 2021 09:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 May 2021 09:18 AM IST
सार

टैंकर खाली करने के बाद उसने वहीं के एक ठेके से शराब खरीदकर पी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fatehpur Sikri Truck Driver Dies After Drinking Poisonous Liquor In Aligarh
demo pic

विस्तार

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से फतेहपुर सीकरी के ग्राम चुरियारी के टैंकर चालक नरेंद्र सिंह (35) की भी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


ग्राम चुरियारी के रहने वाले पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख भूदेव सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह मथुरा में गैस का टैंकर चलाता था। दो दिन पहले वह गैस का टैंकर लेकर अलीगढ़ गया था। टैंकर खाली करने के बाद उसने वहीं के एक ठेके से शराब खरीदकर पी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। बताया कि नरेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। गांववालों ने पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी पर गिरी गाज
वहीं, मृतकों के परिवार वालों से बदसलूकी करने के आरोप में पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी रविकांत दीक्षित पर गाज गिर गई है। रविवार को सांसद सतीश गौतम पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने यहां मीडिया को बयान दिया कि रविकांत दीक्षित की परिजनों के साथ बदतमीजी करने की शिकायत मिली थी। इस मामले में डीएम व सीएमओ को शिकायत की गई उन्होंने तत्काल प्रभाव से इसे हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

24 घंटे बाद निलंबित हुआ थाना प्रभारी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसओ लोधा अभय शर्मा को निलंबित करते हुए पुलिस स्तर से हुई लापरवाही की जांच एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव को सौंपी है।

पुलिस की चार टीमें तोड़ेंगी शराब तस्करों की कमर
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले के चारों अपर पुलिस अधीक्षकों की अगुवाई में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ये टीमें इस कांड के आरोपियों व शराब तस्करी के अन्य रैकेट की कमर तोड़ने का काम करेंगी। चारों टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित खबर: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड : मौत का आंकड़ा पहुंचा 64, सच दबाने में जुटा प्रशासन
संबंधित खबर: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड : तीसरे दिन भी 15 मौतें, अब तक 71 लोगों की जा चुकी है जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed