फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur Sikari 42 People Defeat Corona Virus Discharge Today

आगरा: तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर 42 लोग डिस्चार्ज, स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की अपील

Tue, 05 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 May 2020 12:11 AM IST
सार

कोरोना की जंग जीतकर घर पहुंचे सीकरी के लोग

विज्ञापन
Fatehpur Sikari 42 People Defeat Corona Virus Discharge Today
ठीक होने के बाद घर जाते फतेहपुरसीकरी के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी में संक्रमित मिले कपड़ा व्यापारी के परिवार के 24 में से 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को इन्हें छुट्टीदेकर होम क्वारंटीन कर दिया गया। दो लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन सेंटर में ही रखा गया है। इसके अलावा 20 अन्य लोगों को भी घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीकरी निवासी कपड़ा व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके परिवार के सभी लोगों के सैंपल लेकर इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें परिवार के 24 लोग पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को 24 में से 22 लोगों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर इन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम डडुकरा के कंपाउंडर समेत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 20 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव लोगों के ठीक होने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीकरी के मोहल्ला नयावास निवासी महिला शहाना कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीतकर सोमवार को घर पहुंची। उसने पुलिस और प्रशासन की काफी तारीफ की। बताया कि आइसोलेशन सेंटर में खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खूब ध्यान रखा। उन्होंने सभी से स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने की अपील की। 

आज 20 दिन बाद मां से मिलूंगा
सीकरी के कोरोना पॉजिटिव मरीज आवेद (7 वर्ष) अपने चाचा के साथ करीब 20 दिन से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। वह इस दौरान अपनी मां से भी दूर रहा। सोमवार को घर जाने से पहले वह बोला कि आज मुझे घर पर जाकर मां से मिलना है। उनकी बहुत याद आ रही है। उसकी आंखों में मां से मिलने की चमक थी। 
घर जाकर बस्ती में लोगों को जागरूक करेंगे
कोरोना जैसी भयंकर महामारी से बचकर निकले सीकरी के नयावास निवासी इमरान ने बताया कि ठीक होने के बाद घर जा रहा हूं। वहां जाकर बस्ती के लोगों को जागरूक करूंगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बोलूंगा। साथ ही 14 दिन और एहतियात रखूंगा। उसने भी प्रशासन, स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस की व्यवस्थाओं की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed