फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fate of love marriage: married a girl in government job husband committed suicide by consuming poison

प्रेम विवाह का हश्र: सरकारी नौकरी वाली युवती से की थी शादी, ये बात चुभ गई...पति ने विषाक्त खाकर दी जान

Sun, 18 Aug 2024 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 08:24 AM IST
सार

सरकारी विभाग में नौकरी करने वाली पत्नी से विवाद के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

विज्ञापन
Fate of love marriage: married a girl in government job husband committed suicide by consuming poison
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग मां अस्पताल लेकर पहुंची मगर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि सचिन (42) की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सचिन की मां राजकुमारी ने बताया कि करीब 12 साल पहले बेटे ने प्रेम विवाह किया था। पुत्रवधू सरकारी नौकरी करती है। उझानी (बदायूं) में तैनात है। दो बच्चे हैं। 14 अगस्त को बेटे और पुत्रवधू में विवाद हुआ था। दोनों आगरा आ गए।
विज्ञापन


पुत्रवधू जगदीशपुरा स्थित अपने मायके चली गई। 16 अगस्त की रात सचिन घर आया था। वह बहुत परेशान था और रो रहा था। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटा ऑटो से अकेला घर आया। आने के कुछ देर बाद गिर पड़ा। युवक ने पत्नी पर शक के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed