फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatal attack on a woman harvesting wheat

Agra News: गेहूं की कटाई कर रही महिला पर जानलेवा हमला

Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fatal attack on a woman harvesting wheat
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला नारायनी में गेहूं की कटाई कर रहे महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानलेवा हमला किए जाने के मामले में महिला के पति ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।ढोलना क्षेत्र के नगला नारायनी निवासी भावना बुधवार को अपने खेत पर गेहूं की कटाई कर रही है। इस दौरान गांव का ही राकेश व उसकी पत्नी मंजू खेत पर पहुंच गए। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। भावना ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। उसने बचाव के लिए चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी। परिजन के साथ महिला थाना पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए आरोपी दंपती के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed