{"_id":"6050854176334a1e9c7f84bc","slug":"fastag-toll-collection-system-on-yamuna-expressway-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग अप्रैल से, तीनों टोल प्लाजा पर खुलेंगी दो-दो लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग अप्रैल से, तीनों टोल प्लाजा पर खुलेंगी दो-दो लेन
Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/आगरा/मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
सार
- तीनों टोल प्लाजा पर खुलेंगी दो-दो फास्टैग लेन, नकद शुल्क की सुविधा रहेगी जारी
- यमुना प्राधिकरण, जेआईएल और आईडीबीआई के बीच हुआ करार
विज्ञापन
फास्टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से फास्टैग से भुगतान की सुविधा शुरू हो जाएगी। सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा), जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक के बीच इस बाबत करार हो गया है। शुरू में दोनों ओर फास्टैग की दो-दो लेन होंगी। जबकि दोनों तरफ दो-दो लेन में नकद भुगतान की सुविधा भी जारी रहेगी। एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा जेवर, मथुरा और आगरा पर फास्टैग की सुविधा एक साथ शुरू होगी।
विज्ञापन
निजी हाईवे होने के कारण शुरुआत में जेपी इंफ्राटेक ने फास्टैग लागू करने से मना कर दिया था। यमुना प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हुई। बीते 15 फरवरी से इसे लागू करने की तिथि तय की गई, लेकिन तैयारी नहीं होने के कारण इसे तय समय से लागू नहीं कराया जा सका। सोमवार को एक अप्रैल से फास्टैग सुविधा शुरू करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
सख्ती: अब यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकी तो कटेगा चालान
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के जीएम केके सिंह और आईडीबीआई बैंक व जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच करार हो गया है। 15 दिनों में फास्टैग सिस्टम तैयार करने और एक अप्रैल से लागू करने की तिथि तय की गई। इसके बाद दोनों तरफ से दो-दो लेन फास्टैग की होगी, जबकि दो-दो लेन नकद शुल्क की होगी। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। फिलहाल नकद टोल लिया जा रहा है।