फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmmer, karz

कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

Tue, 26 Nov 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
farmmer, karz
26एमएनपी-20-किसान किशनपाल का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
औंछा। पांच बच्चों की परवरिश और कर्ज चुकाने की चिंता में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बकौल परिजन आए दिन तकादागीर घर पर आते थे। इसके चलते युवक को जलील होना पड़ता था। वह शराब भी पीने लगा था। मंगलवार सुबह किसान का शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 50 वर्षीय किशन पाल वाल्मीकि ने करीब एक लाख रुपये कर्ज लेकर व्यापार किया था। सफलता नहीं मिली और रकम भी डूब गई। उधर पत्नी और पांच बच्चों का भरण पोषण करना भी उसके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। कर्ज का एक लाख का ब्याज बढ़ता जा रहा था। आए दिन तकादे वाले घर पर आकर रुपये लौटाने के लिए जलील करते थे। इसके चलते किशन पाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह शराब भी पीने लगा था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम किसान घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने किशन का शव गांव के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर लटका देखा। उधर सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को उतरवाने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस भी मौत के कारणों की जांच कर रही है।
ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed