फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' yield will increase with improved wheat seeds

गेहूं के उन्नत बीजों से बढ़ेगी किसानों की पैदावार

Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers' yield will increase with improved wheat seeds
कासगंज। कृषि विभाग राजकीय कृषि बीज भंडारों से गेहूं के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण कर रहा है। जिससे किसानों की पैदावार बढ़ सके। उन्नतशील बीजों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रहा है। जनपद में लगभग 95 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बुआई होती है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की बुआई के लिए यह समय अनुकूल बना है। किसानों ने गेहूं की बुआई के लिए खेतों को तैयार कर लिया है। इसी को देखते हुए कृषि विभाग ने भी तैयारियां की हैं। जनपद के राजकीय कृषि बीज भंडरों पर डीबी डब्लू 187, एचडी 3226, डीबीडब्ल्यू 303, एचडी 2967 प्रजाति के गेहूं के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी किस्मों के प्रमाणित और आधारीय बीज हैं।
विज्ञापन

प्रमाणिक बीज की विक्रय दर 3820 रुपये प्रति क्विंटल, आधारीय बीज की विक्रय दर 4025 रुपये प्रति क्विंटल है। प्रमाणित गेहूं बीज पर 1910 रुपये प्रति क्विंटल और आधारीय गेहूं बीज पर 2000 प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी किसान के खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा वितरण
सभी राजकीय कृषि भंडारों से गेहूं के बीजों का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है जो किसान पहले पहुंचेंगे उन्हें पहले बीज प्राप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed