फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' worries increased after seeing clouds in the morning

Agra News: सुबह बादल देखकर बढ़ गई किसानों की चिंता

Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers' worries increased after seeing clouds in the morning
फिरोजाबाद में सुबह के समय छाये बादल। - फोटो : फिरोजाबाद में सुबह के समय छाये बादल।
फिरोजाबाद। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह बादल छाने से आलू किसानों की पेशानी में बल पड़ गए। दोपहर में तेज धूप से पारा चढ़ने से लोगों को गरमाहट का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार से बारिश के आसार बन रहे हैं।तापमान में वृद्धि से दिन में गर्माहट का अहसास होने लगा। इस मौसम में गेहूं उत्पादक किसान चिंता में है। बुधवार सुबह छाए बादलों ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम का बदला मिजाज देखकर किसान चिंतित हो गए। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में सही नहीं है। तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं की फसल गिर जाएगी। सरसों की फसल को भी नुकसान होगा। आलू की खोदाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 54 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह के अनुसार से बृहस्पतिवार से पहली मार्च तक बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed