फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will protest to fulfill their demands

Agra News: मांगें पूरी कराने के लिए किसान करेंगे आंदोलन

Sun, 31 Dec 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers will protest to fulfill their demands
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की रविवार को विकासखंड जागीर के गांव चौहानपुर में बैठक हुई। बैठक में किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाने के बाद किसान समस्याओं पर चर्चा हुई। किसानों की मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। जिला उपाध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन में सक्रिय सदस्य जरूरी हैं। जिसके लिए संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए संगठन ने कई बार ज्ञापन दिए हैं। लेकिन आज तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। जिला प्रवक्ता ओमवीर सिंह ने कहा कि किसान खाद, बीज, बिजली, पानी के लिए परेशान है। बेसहारा गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए शीघ्र ही संगठन द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह, अहिवरन सिंह, बेंचेलाल, संतोष कुमार, योगेंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह, अजब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed