फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers upset due to non-availability of DAP and irregularities in determination of share

Agra News: डीएपी न मिलने और अंश निर्धारण में गड़बड़ी से किसान परेशान

Tue, 25 Nov 2025 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-availability of DAP and irregularities in determination of share
फोटो22गांव भीमसेन में आयोजित भाकियू अराजनैतिक की बैठक में मौजूद किसान ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की बैठक मंगलवार को नगला भीमसेन में आयोजित की गई। बैठक में डीएपी न मिलने और खतौनी के अंश निर्धारण गड़बड़ी की चर्चा की गई। संगठन ने समस्याओं का समाधान न होने पर पटियाली तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने बताया कि जिले में सहकारी समिति पर डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान है। सुबह से समिति पहुंचने के आद कई घंटे इंतजार करना पड़ता है जिसके बाद किसानों को खाद मिलती है। खाद न मिलने पर किसानों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इसके अलावा खतौनी के अंश निर्धारण में गड़बडी होने से किसानों को दाखिल-खारिज कराने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

संगठन जिला प्रभारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पटियाली तहसील का घेराव कर धरना दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शंकर लाल प्रधान ने की और संचालन प्यारेलाल गोला ने किया। इस दौरान सुनील कुमार, अनिल कुमार, भानु कुमार, शशि कुमार ,महिपाल सिंह, पप्पू सिंह , मनोज कुमार और रविकांत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed