फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers staged protest against irregularities at millet procurement center

UP: बाजरा खरीद केंद्र पर धांधली के खिलाफ फूटा आक्रोश, किसानों ने तहसील में दिया धरना

Thu, 25 Dec 2025 04:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 25 Dec 2025 04:47 PM IST
सार

बाजरा खरीद केंद्र पर अनियमितता और धांधली को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने तहसील परिसर में धरना दिया। माैके पर एसडीएम पहुंच गए। किसानों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन
Farmers staged protest against irregularities at millet procurement center
धरना देते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर के बाजरा खरीद केंद्रों पर व्याप्त अनियमितताओं, धांधली पर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खेरागढ़ केंद्र प्रभारी ने तमाम किसानों का बाजरा तुलवाने के बाद कोई पावती रसीद नहीं दी है। केंद्र बंद कर दिया गया। इन्हीं शिकायतों पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाजरा खरीद केंद्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देर शाम को एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों की सहायता से किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव ने बताया कि किसानों के आरोपों के बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। बाजरा खरीद की जांच चल रही है। केंद्र प्रभारी विकास जयंत की कारगुजारियों से परेशान किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपणन अधिकारी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग करने पर एसडीएम ने विपणन अधिकारी को बुलाया। तब एक किसान ने बताया कि 35 क्विंटल बाजरा तोल लिया है, परंतु कोई रसीद नहीं दी गई तो एमआई ने उसे झूठा और अपराधी कहते हुए रजिस्ट्रेशन में कुल 9 क्विंटल बाजरा तोलना ही स्वीकार किया। इससे किसान भड़क गए और खरीद रजिस्टर को मंगाने की मांग की, एसडीएम ने कई बार कहा परंतु एमआई रजिस्टर लेकर नहीं आया। एसडीएम की नाराजगी और किसानों का हंगामा बढ़ता देख एमआई ने कुछ कागजों की फोटो स्टेट दिखाई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed