फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Stage Unique Protest on Gwalior Highway Recite Sundarkand to Highlight 7 Demands

UP: ग्वालियर हाईवे पर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, सुंदरकांड पाठ किया...जानें क्या हैं सात मांगें

Mon, 22 Dec 2025 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 03:17 PM IST
सार

सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान ग्वालियर हाईवे पर बैठे हुए हैं। किसानों ने सुंदरकांड पाठ किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Farmers Stage Unique Protest on Gwalior Highway Recite Sundarkand to Highlight 7 Demands
किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ग्वालियर हाइवे के रोहता चौराहे पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की तरफ से अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क किनारे बैठकर सुंदरकांड के पाठ का  आयोजन किया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


 इस दौरान एसीपी सदर इमरान अहमद, नायब तहसीलदार सदर रजनीश रंधावा मौके पर पहुंच गए। किसानों से बातचीत करते हुए नजर आए। किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों ने उनसे चर्चा की। किसानों को बिजली छूट योजना में लाभ दिया जाए। वहीं इनर रिंग रोड निर्माण के दौरान टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। 12 फरवरी 2025 को पावर ग्रिड से प्रभावित किसानों को सोलर प्लांट लगाकर फ्री बिजली देने की मांग की गई। ये वो मांगे हैं, जिनका आश्वासन तो मिला, लेकिन सुविधाएं आज तक नहीं मिली।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने गेहूं आलू सरसों मुख्य फसलों में निराश्रित गोवंश का तांडव उसको लेकर भी अपनी मांग रखी है। यूरिया की समस्या को लेकर भी किसानों ने प्रशासन से किसानों को भरपूर यूरिया मोरिया करने की मांग की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक तोमर कन्हैया शर्मा, जसपाल सिंह प्रज्वल कुलश्रेष्ठ, हर्षित, प्रधान शिव सिंह तोमर, बृजमोहन प्रधान अविनाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed