फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers sat on strike when stopped from taking out Tricolor Yatra

Agra News: तिरंगा यात्रा निकालने से रोका तो धरने पर बैठे किसान

Fri, 09 Aug 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers sat on strike when stopped from taking out Tricolor Yatra
नगला जुला पर किसानों से वार्ता करते एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी और सीओ संतोष सिंह। - फोटो : नगला जुला पर किसानों से वार्ता करते एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी और सीओ संतोष सिंह।
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के तहत करहल से तिरंगा यात्रा शुरू की। तिरंगा यात्रा को करहल क्षेत्र में ही रोकने का प्रयास किया गया। बाद में शहर के किनारे नगला जुला पर अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को रोक दिया। इससे नाराज किसान धरने पर बैठ गए। बाद में तिरंगा यात्रा की अनुमति दिए जाने पर किसानों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत और जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में शुक्रवार को करहल से किसान नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकली। ट्रैक्टरों के साथ हाथ में तिरंगा लिए दो सौ से अधिक किसान मैनपुरी की ओर निकले। करहल क्षेत्र में कीरतपुर के पास उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। वे नहीं रुके तो एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी और सीओ करहल संतोष सिंह ने आकर उन्हें शहर से पहले नगला जुला पर रोक दिया। शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी तो किसान वहीं धरने पर बैठ गए। एसडीएम और सीओ के समझाने पर भी वे नहीं माने। लगभग एक घंटे तक वे धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ सिटी अजय चौहान ने धरने पर बैठे किसानों से बात की। उन्होंने किसानों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी, इसके बाद धरना खत्म हो सका। अनुमति मिलने के बाद किसान तिरंगा लहराते हुए ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां शहीद स्मारक पर यात्रा का समापन कर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें उन्होंने किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की। तिरंगा यात्रा में किसान नेता राजा ठाकुर, राजेश राजपूत, विजेंद्र सिंह, गयाप्रसाद, जगदीश सिंह, अहिवरन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed