{"_id":"57c5cd964f1c1bbf762cbc02","slug":"farmers-ready-to-give-land-of-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट को किसानों की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को किसानों की हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के सरकारी प्रस्ताव पर काश्तकारों ने भी सहमति दे दी है। दरअसल खेरिया एयरपोर्ट पर ही प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव का विस्तार कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना है। अभी कम से कम 155 एकड़ जमीन की खरीद और करनी होगी। इसके लिए तहसील की टीम गांवों में जाकर काश्तकारों से संपर्क कर रही है लेकिन अच्छी खबर यह है कि किसानों ने भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने को सहमति भरना शुरू कर दिया है।
एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हवाई पट्टी का विस्तार किया जाना है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए करीब 155 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। फिलहाल सिविल एन्क्लेव के लिए करीब 55 एकड़ जमीन की खरीद की जा रही है। 150 एकड़ जमीन को किसानों की रजामंदी जरूरी है। इसके लिए टीम लगातार धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांव में जा रही है। करीब 347 परिवारों से संपर्क किया गया है। इनमें से करीब 200 किसानों ने सहमति पत्र भरकर तहसील की टीम को दे दिए हैं। शेष किसानों से दो दिन में सहमति लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बदल जाएगी मलपुरा रोड की तस्वीर
आगरा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना तो मलपुरा रोड की तस्वीर बदल जाएगी। खेरिया एयरपोर्ट का अर्जुन नगर, अजीत नगर और टाटा गेट वायुु सेना के कब्जे में होगा और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मुल्ला की प्याऊ (धनौली) के पास से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जानकारों का मानना है कि इसकी वजह से न केवल धनौली रोड बल्कि मलपुरा रोड का विकास होगा। ग्वालियर रोड, इनर रिंग को रोहता पुल जोड़ने वाली मलपुरा नहर रोड का विस्तार होगा। मलपुरा से धनौली रोड का विस्तार किया जाएगा।