फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protests updates kisan mahapanchayat in kasganj

कासगंज में महापंचायत: किसानों ने भरी हुंकार, कृषि कानूनों के विरोध में किया बड़ा एलान

Sat, 06 Feb 2021 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
farmers protests updates kisan mahapanchayat in kasganj
कासगंज: महापंचायत में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में नए कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर शुक्रवार को महापंचायत हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट से अलग हुए किसान नेता शामिल हुए। महापंचायत में प्रदेश के कई जिलों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। चार घंटे तक चली महापंचायत में भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि 15 फरवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो 17 फरवरी को दिल्ली का चिल्ला बॉर्डर घेरा जाएगा।

विज्ञापन


गांव गढ़ी हरनाठेर में हुई महापंचायत में सर्वसम्मति से भाकियू भानु के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडे को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि भाकियू भानु के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान को समिति का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चुना गया है। मुजफ्फरनगर से आए किसान राजपाल सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अमरसिंह राजपूत, हाथरस से आए धर्मेंद्र कौशिक और एटा के आदर्श मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिया गया। 
विज्ञापन


महापंचायत में हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरेय्या, कानपुर सहित कई जिलों के किसान शामिल हुए। किसानों ने एक साथ किसान कानूनों के विरोध में हुंकार भरी, एलान किया कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने सरकार को 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि यदि 15 फरवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो 17 फरवरी को दिल्ली का चिल्ला बॉर्डर घेरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बरती सतर्कता
किसानों की महापंचायत में कई जिलों से किसानों के आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। ऐसे में पुलिस ने महापंचायत को लेकर शांति की दृष्टि से सतर्कता बरती। गांव गढ़ी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed