{"_id":"600d6f838ebc3e335c35af0d","slug":"farmers-protests-police-pac-deployed-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस-पीएसी के 650 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmers Protest: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस-पीएसी के 650 जवान तैनात
Mon, 25 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस परेड में ट्रैक्टर ले जाने के किसान संगठनों के एलान से मथुरा जिले में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस और पीएसी के 650 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। किसी भी हाल में दिल्ली के लिए ट्रैक्टर नहीं जाने दिए जाएं, ऐसे निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार से एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए। मथुरा में कोटवन बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी नजर है तो मांट टोल पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। मकसद यह है कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली में मथुरा से कोई नहीं जा सके।
विज्ञापन
इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी जवानों का पहरा बैठा दिया गया है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) यह सुरक्षा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बनी रहेगी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर कोई ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहा है उसे समझाकर लौटा दें।
विज्ञापन
खुफिया विभाग की किसान संगठनों पर नजर
पुलिस और पीएसी जवानों के अलावा किसान संगठनों की हर हरकत पर खुफिया विभाग नजर बनाए है। उनकी हर रणनीति और तैयारियों की जानकारी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को दी जा रही है।
ये है सुरक्षा व्यवस्था
किसान आंदोलन को देखते हुए जिले में एएसपी-4, सीओ- आठ, इंस्पेक्टर/एसएचओ-16, एसआई-90, सिपाही-275 के अलावा दो कंपनी पीएसी को लगाया गया है।
हर हाल में रोके जाएंगे ट्रैक्टर: एसपी देहात
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि किसानों को ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिए जाएगा। उन्हें समझा बुझाकर रोका जाएगा। चार सेक्टरों में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।