फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest update: police deployed on expressway and highway in agra

Farmers Protest: किसानों के एलान के बाद सख्ती, एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस का पहरा

Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmers protest update: police deployed on expressway and highway in agra
फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किसानों के शनिवार को हाईवे पर चक्का जाम करने और एक्सप्रेसवे को टोल फ्री किए जाने के एलान के मद्देनजर आगरा जिले में कड़ी चौकसी है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को ही यह व्यवस्था सख्ती से लागू कर दी गई।

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिल्ली जाने वाले हर वाहन की चेकिंग होगी। यह देखा जा रहा है कि किसान तो दिल्ली नहीं जा रहे। साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है। अगर कहीं जबरन वाहन रोके गए तो पुलिस सख्ती बरतेगी। उधर, शुक्रवार शाम को पुलिस की सख्ती के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया था। 
विज्ञापन



यहां ज्यादा सख्ती
- मध्य प्रदेश की सीमा पर सैंया टोल पर सीओ के साथ पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। यहां पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
- जयपुर, भरतपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए फतेहपुर सीकरी के पास टोल पर पुलिस लगाई गई है।
- एनएच-2 पर मथुरा और सिकंदरा की सीमा पर पुलिस तैनात की गई है।
- यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी लगाई है। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग नहीं जाने दिया जाएगा।

आईजी ए, सतीश गणेश ने बताया कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात की गई है। हर टोल प्लाजा पर एक राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

रेलवे स्टेशनों और ट्रैकों पर पुलिस तैनात

किसानों के रेल रोको आंदोलन शुरू करने की चेतावनी के बाद आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को आरपीएफ के संरक्षा आयुक्त पीके पंडा ने कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।   

फरह, बाद, रुनकता में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरपीएफ के स्टाफ को रेलवे ट्रैक के आसपास भी निगरानी रखने को कहा गया है। कोसीकलां में भी आगरा से जवान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में भांडई, बाह, फतेहपुरसीकरी, बांदीकुई जैसे स्टेशनों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।

किसान नेताओं को नजरबंद किया

पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं से बात की है। उन्हें समझाया है कि कहीं भी कानून हाथ में न लें। अगर प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्वक करें। इसके अलावा प्रमुख किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed