फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protest Latest Updates: police alert in agra

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने का किया है एलान

Fri, 27 Nov 2020 09:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 09:56 AM IST
सार

  • यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज संभल कर जाएंगे। किसानों के प्रदर्शन के चलते जाम लगा मिल सकता है। 

विज्ञापन
Farmers Protest Latest Updates: police alert in agra
ग्वालियर हाईवे पर प्रदर्शन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को चक्का जाम करने का एलान किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान दोनों एक्सप्रेसवे पर भी जाम लगाएंगे। इसे लेकर आगरा और मथुरा में पुलिस अलर्ट पर है। 

विज्ञापन


भाकियू आगरा के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लखनऊ एक्सप्रेसवे फतेहाबाद टोल प्लाजा पर जाम लगाएंगे। भाकियू के एलान के बाद आगरा में पुलिस अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



उधर, दिल्ली जाने की जिद पर अड़े किसानों का आगरा जिले के सैंया क्षेत्र के पास राजस्थान की सीमा में पिछले 36 घंटे से धरना जारी है। इसकी वजह से 28 घंटे से आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम है। इससे हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम लग गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर राया कट जाम करेंगे किसान

मथुरा जिले में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर जाम लगाएंगे। भाकियू मांट तहसील के अध्यक्ष रोहिताश चौधरी ने बताया है कि हरियाणा और पंजाब के किसान आंदोलन में किसानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में एक्सप्रेसवे के राया कट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। 

इससे पूर्व गुरुवार को अखिल भारतीय किसान मोर्चा के स्थानीय पदाधिकारियों ने कस्बा बाजना में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और अध्यादेश वापस लेने की मांग की। 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को मथुरा जिले से लगी यूपी- हरियाणा सीमा पर हरियाणा सरकार ने कड़ी सुरक्षा कर दी है। सीमा पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने यूपी से हरियाणा बॉर्डर पार करने वाली गाड़ियों को रोककर जांच पड़तालऔर पूछताछ की। 
 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed