{"_id":"6012b8a2b3e24b51d42958a0","slug":"farmers-protest-is-over-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest: मथुरा में पूर्व सांसद और डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmers Protest: मथुरा में पूर्व सांसद और डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित
Thu, 28 Jan 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
मथुरा: जिलाधिकारी को ज्ञापन देते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में 20 जनवरी से भारतीय किसान कल्याण समिति के बैनर तले किसान नेता चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन 9वें दिन स्थगित कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद चौ. बाबूलाल, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की गुरुवार को तकरीबन डेढ़ घंटे किसान नेताओं से 11 सूत्री मांग पत्र पर वार्ता हुई। इसके बाद किसान मान गए।
विज्ञापन
डीएम नवनीत चहल ने बताया कि किसानों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया है। स्थानीय समस्याओं का जल्दी ही निस्तारण किया जाएगा। साथ ही कृषि कानूनों संबंधी मांग को शासन तक भेजा जाएगा। भाजपा के पूर्व सांसद चौ. बाबूलाल ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर किसानों की बात रखेंगे। वार्ता के बाद किसान नेता चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया ने धरनास्थल पर पहुंचकर एक माह के लिए धरना स्थगित करने का एलान किया।
विज्ञापन
गुरुवार को धरनास्थल पर मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह से ही आईएएस दीक्षा जैन, आईपीएस अनुरुद्ध कुमार, एसपी देहात श्रीशचंद्र, एडीएम प्रशासन सतीश चंद त्रिपाठी, एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ धर्मेंद्र चौहान, प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, इंस्पेक्टर विनोद यादव सहित राया, मांट, नौहझील, सुरीर, शेरगढ़, छाता थानों के पुलिस बल के साथ बड़ी संख्या में पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन
बता दें कि 26 जनवरी को किसान नेता चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर रैली भी निकाली गई थी। जिसे टप्पल कट पर रोक दिया गया था। यहां पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने किसान नेताओं से बात की। इसके बाद आंदोलनकारी किसान मान गए और लौट गए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।