{"_id":"5d1a0fdb8ebc3e3cc47153c5","slug":"farmers-protest-at-collectorate-sit-outside-dm-room-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः किसानों ने कलक्ट्रेट घेरकर किया हंगामा, कार्यालयों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः किसानों ने कलक्ट्रेट घेरकर किया हंगामा, कार्यालयों में मची अफरा-तफरी
Tue, 02 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीएम कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में सोमवार को किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। डीएम कक्ष के बाहर किसान धरने पर बैठ गए। नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इससे कार्यालयकर्मी और सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों का आंदोलन खत्म कराया।
सोमवार को 11 सूत्री मांगपत्र लेकर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान कलक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया। इससे पहले कि डीएम से उनकी मुलाकात होती डीएम की गाड़ी परिसर से बाहर निकल गई।
किसान डीएम के कक्ष के बाहर धरने पर बैठे गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। तत्काल ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

डीएम के रुख पर किसानों ने आक्रोश जताया। काफी देर समझाने के बाद अधिकारियों ने किसानों को किसी तरह मनाया। किसानों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को खुले में घूम रहे जानवरों से बर्बाद हो रही फसल, नौहझील ब्लॉक में अग्निशमन की गाड़ी, जरारा रजवहा की सफाई, स्वच्छता मिशन में घपले, स्वास्थ्य सेवाओं आदि को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया गया।