अछनेरा। गांव नागर के किसान रेलवे पुल निर्माण के खिलाफ बेमियादी धरने पर हैं। 11 वें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। किसानों ने कहा कि प्रदर्शन के बावजूद जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचे हैं। यहां चकरोड़ संख्या 24 को निर्माणाधीन कीठम–भांडई बाईपास रेल लाइन के कारण बंद कर दिया गया है। चकरोड बंद होने से खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें चार से पांच गुना अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय, श्रम और खर्च में भारी बढ़ोतरी हो गई है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता दिलीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और रेलवे किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलन जल्द उग्र रूप ले सकता है। धरने के 11 वें दिन सोनू नरवार, बलबीर सिंह, सुखपाल सिंह, अचल सिंह, चंद्रवीर सिंह, प्रीतम सिंह, शिवराम सिंह, हितेन्द्र सिंह, लाखन सिंह,मयंक नरवार, सौरभ सिंह, गजवीर सिंह, घनश्याम सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद