फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer's murderer out of reach of police

Agra News: पुलिस की पकड़ से दूर किसान के हत्यारोपी

Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer's murderer out of reach of police
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में किसान की हत्या के मामले में नामजद किए गए 6 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सक्रिय किया है।बदरिया क्षेत्र में किसान सुनील (50) रविवार को दोपहर के समय घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे तलाश करते रहे। सोमवार की सुबह किसान का शव बिजलीघर के पास सरसों के खेत पर पड़ा मिला। शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में किसान के पुत्र अमन ने धर्मी, जंगी, पप्पू, रंजीत, कुंवरपाल, मुनेश के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। सीओ अजीत चौहान का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की टीमें जुटी हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed