फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers march on foot to protest against railway expansion, corruption and exploitation

Agra News: रेल विस्तार, भ्रष्टाचार, शोषण के विरोध में किसानों किया पैदल मार्च

Thu, 11 Jan 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers march on foot to protest against railway expansion, corruption and exploitation
कासगंज। अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रेलवे जंक्शन से पैदल मार्च शुरू किया। किसानों ने कासगंज से एटा तक रेल मार्ग विस्तार, भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं तीन सूत्री मांगें उठाई गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि कासगंज से एटा रेल मार्ग का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एटा तक मार्ग का विस्तार न होने के कारण लोगों को महंगा किराया खर्च कर बस से एटा व आस-पास के ग्रामों में जाना होता है। एटा तक रेलवे लाइन का विस्तार होने से एटा और कासगंज दोनों स्थानों के व्यापारियों और किसानों को लाभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार पर सरकार रोक नहीं लगा पा रही है। महिलाओं के उत्पीड़न को सरकार समझे और उनके शोषण और उत्पीड़न के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए। पैदल मार्च एटा तक निकाला जाना प्रस्तावित होने के कारण जंक्शन पर सभा के बाद भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए एटा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed