फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers lighten due to rain, worried about the wet wheat crop in the fields

Agra News: बारिश से किसान हल्कान, खेतों में भीगी गेहूं की फसल को लेकर परेशान

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers lighten due to rain, worried about the wet wheat crop in the fields
सी कासगंज/अमांपुर। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण किसान बेहद परेशान हैं। जिलेभर में 8 से 9 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में कटी गेहूं की फसल खेतों में बारिश से भीग गई। शुक्रवार को हुई बारिश से तमाम इलाकों के खेतों में पानी भी भर गया। जिससे गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होगी। इसको लेकर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार सायं के समय बारिश शुरू हुई। रात्रि में गरज के साथ ओले पड़े। इसके अलावा शुक्रवार की सायं बारिश हुई और रात्रि के समय तेज बारिश हुई। जिससे खेतों में पानी कई स्थानों पर भरा हुआ नजर आया। तमाम किसानों के गेहूं तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में गिर गए। मक्का की फसल भी तेज हवा और बारिश से खेतों में गिर गई। बेमौसम बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। फसल पानी में भीग जाने के कारण भूसा भी खराब बनेगा। जिससे पशुओं के चारे के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


- खेत में कटा पड़ा 5 बीघा गेहूं पूरी तरह से भीग गया है। बृहस्पतिवार की बारिश के बाद गेहूं को सुखाने की कोशिश की तो शुक्रवार की रात्रि फिर बारिश हो गई। जिससे गेहूं के सड़ने का खतरा भी पैदा हो रहा है और अतिरिक्त मजदूरी देनी पड़ रही है- नरेश चंद्र यादव, नगला गढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


- 3 बीघा गेहूं की कटी फसल बारिश में भीग कर बर्बाद हो गई। गेहूं भी काला निकलेगा। जिससे काफी नुकसान हो गया है। भीगी फसल से भूसा भी सही नहीं बनेगा। जिससे चारे की परेशानी का सामना करना पड़ेगा- भरत सिंह, बरसौड़ा


- बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से गेहूं का दाना काला पड़ सकता है, लेकिन ज्यादातर किसानों के गेहूं की कटाई मढ़ाई बारिश से पहले ही हो चुकी है। जो बचे किसान हैं उन्हें ही क्षति हुई है। सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed