फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers jammed for not getting DAP, created a ruckus

डीएपी न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, किया हंगामा ी

Wed, 10 Nov 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed for not getting DAP, created a ruckus
जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम एवं कोतवाल, लगी लोगों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
जसराना। बुधवार को 11 बजे तक कृभको केंद्र के न खुलने पर किसानों ने हंगामा किया। कस्बा के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर जाम को खुलवाकर कृभको केंद्र पर लाइन लगाने को कहा। एसडीएम के प्रयास के बाद भी संचालक के न पहुंचने पर प्रशासन द्वारा निजी दुकानों से किसानों को डीएपी दिलवाई।
विज्ञापन

कस्बा के फरिहा रोड पर मौजूद कृभको के कृषक भारती सेवा केंद्र पर बुधवार को किसान डीएपी लेने पहुंचे। केंद्र संचालक द्वारा 11 बजे तक भी केंद्र न खोलने पर किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगने पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम नवनीत गोयल ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी भी मौके पर पहुंची। एसडीएम के प्रयास करने के बाद भी कृभको केंद्र नहीं खुल सका। प्रशासन ने निजी दुकानों पर मौजूद डीएपी को किसानों को वितरित कराया। कोतवाल जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने डीएपी न मिलने पर किसानों द्वारा जाम लगाने पर उनको समझाकर वहां से हटाया गया। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृभको केंद्र के बंद होने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। वहीं किसानों को निजी दुकानों से डीएपी दिलवाई गई है। नवनीत गोयल, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed