फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers fighting for DAP in Agra truck full of fertilizer caught at midnight possibility of black marketing

UP: डीएपी के लिए आगरा में जूझ रहे किसान, आधी रात को पकड़ा गया खाद से भरा ट्रक; कालाबाजारी की आशंका

Sat, 05 Oct 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 09:17 AM IST
सार

आगरा में कालाबाजारी की आशंका पर डीएपी से भरा ट्रक पकड़ा गया है। गाजियाबाद से बिना कागजात चालक ट्रक को किरावली लेकर आया था। कृषि अधिकारियों द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
Farmers fighting for DAP in Agra truck full of fertilizer caught at midnight possibility of black marketing
डीएपी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुष्टाहार के बाद डीएपी की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को गाजियाबाद से ट्रक में लाई गई डीएपी को पुलिस प्रशासन की टीम ने किरावली में पकड़ लिया। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच की। खाद का सैंपल लिया गया है। मामले में जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि किसानों को मिलने वाली खाद की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। रात तकरीबन 11:45 बजे आगरा की तरफ से फतेहपुर सीकरी की तरफ जा रहे ट्रक को रोका गया। उसमें बोरों में इफको कंपनी की खाद भरी हुई थी। चालक से खाद से संबंधित कागजात दिखाने के लिए बोला गया। मगर, वो कुछ भी नहीं बता सका।

 
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई। तहसीलदार और एसडीएम किरावली के साथ कृषि अधिकारी पहुंच गए। देर रात ट्रक में रखी खाद का सैंपल लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में चालक ने कहा कि वह गाजियाबाद से खाद लेकर आया है। एक ट्रांसपोर्टर ने माल लोड कराया था। किरावली में खरीदार को दिया जाना था। माल भेजने वाले फोन से संपर्क में थे। कहां और किसको माल दिया जाना है? यह फोन पर ही बताया जाता।

 
विज्ञापन

देहात में किल्लत, हो चुका है हंगामा
इन दिनों किसानों को डीएपी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पर हंगामा भी हो चुका है। इसके लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है। खाद की कमी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अलर्ट किया हुआ है। इसी के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed