फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers create ruckus at millet procurement centre

Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पर किसानों का हंगामा

Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at millet procurement centre
किसानों से शिकायत सुनते हुए एडीएम, एसडीएम गोदाम में सरकारी एवं निजी बोरों भरा बाजरा,जांच करते
खेरागढ़। बाजरा खरीद केंद्र खेरागढ़ पर एक बार फिर बुधवार को किसानों ने हंगामा किया। बाजरा खरीद केंद्र पर विपणन अधिकारी ने गोदाम पर खरीद का लक्ष्य पूर्ण होने का बोर्ड लगाकर गोदाम के अंदर पीछे के रास्ते से बाजरा की तोल कराई जा रही थी। किसानों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम ऋषि राव, तहसीलदार सतेंद्र सिंह, नायब अभिषेक कुमार, मंडी सचिव कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। किसानों को शांत किया। शाम को एसडीएम ने जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर को बुलाकर सभी गोदामों को शील करवा दिया। वहीं, विपणन अधिकारी विकास जयंत की तबियत बिगड़ने पर उसको उपचार हेतु सीएचसी भेजा जहां से आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन



मंडी में किसानों के हंगामा की सूचना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार भी पहुंचे। उनके साथ किसान प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों ने एहतियातन खेरागढ़ थाने से पुलिसफोर्स को भी बुला लिया। दोपहर को एडीएम एफआर शुभांगी शुक्ला मंडी पहुंची और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। एडीएम से क्षेत्र के गांव सोन, चीत, नगला विरजा आदि के किसानों ने शिकायत करते हुए सुविधा शुल्क वसूली। रात में बाजरा तोलने, निजी युवकों के अभद्रता करने आदि के साथ ही बताया कि अक्तूबर, नवंबर के रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी रोजाना चक्कर काट रहे हैं। एडीएम सप्लाई से टोकन भी दिलाए गए थे। परंतु उनका बाजरा नहीं तोला गया।
विज्ञापन

वहीं, कुछ किसानों ने शिकायत की कि उनका बाजरा तुल गया है लेकिन उनका अंगूठा, आंख निशान ऑनलाइन नहीं हुआ है। एडीएम ने एसडीएम को सभी किसानों की सूची बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, हंगामा कर रहे किसानों को पूरे बाजरा खरीद की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed