{"_id":"6727b5c7f8b37ed8c403d97b","slug":"farmers-body-found-lying-in-the-field-post-mortem-conducted-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126585-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, कराया पोस्टमार्टम
Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला किसान का शव, कराया पोस्टमार्टम
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला दलफ में खेत पर पानी लगाने गए किसान का शव शनिवार की शाम को खेत में ही पड़ा मिला। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर मृतक की पत्नी कंचन देवी ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस को बताया कि पति राकेश कुमार शनिवार की शाम को खेत में पानी लगाने गए थे। जब वह काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंची। वहां पति का शव पड़ा हुआ था। परिजन शव को लेकर घर आ गए। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है। संवाद