फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are not getting DAP even after eating sticks

संशोधित - डीएपी को लेकर समितियों पर किसान कर रहे हंगामा

Thu, 03 Nov 2022 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting DAP even after eating sticks
शिकोहाबाद। डीएपी खाद को लेकर किसानों के मध्य मारामारी मची हुई है। ज्यादातर समितियों पर खाद उपलब्ध नही है। लेकिन जहां पर खाद है वहां किसानों को खेती के अनुसार खाद नही मिल रही है। 20 से 30 बीघा काश्तकारों को दो से तीन बोरी ही डीएपी मिल रही है। खाद के लिए पुलिस के डंडे भी खाने पड़ रहे हैं, लेकिन खाद नसीब नही हो पा रही।
विज्ञापन

बुधवार को बाकलपुर स्थित समिति पर किसानों की भीड़ लगी थी। खाद के लिए किसान मारा-मारी कर रहे थे। बिक्री अधिकारी प्रत्येक किसान को आधार कार्ड पर दो या तीन बोरी डीएपी दे रहे थे। लेकिन किसानों का कहना था कि उन्हें 20 बीघा आलू की फसल की बोवाई करनी है। ऐसे में तीन बोरी डीएपी से क्या होगा। लेकिन खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता न होने के कारण समिति सचिव और बिक्री अधिकारी का कहना है कि समिति पर आने वाले प्रत्येक किसान को खाद मिले, उनका यही प्रयास है। खाद की आस में किसान सुबह से सायं तक समिति पर खड़े रहे, लेकिन जब उनका नंबर नहीं आया तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने किसानों को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को इफको बाजार शिकोहाबाद में किसानों की भीड़ के चलते डीएपी वितरण में आ रही परेशानी की सूचना पर उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय पहुंचे और उन्होंने पुलिस बल से किसानों को नियंत्रित कर खाद का वितरण कराया। इसके साथ ही पीसीएफ गोदाम नौशहरा का निरीक्षण किया और समितियों पर खाद शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed