{"_id":"672d03b15f9120dff6071863","slug":"farmers-angry-over-not-getting-fertilizer-demonstrated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-126782-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 07 Nov 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
किशनी। ग्राम पंचायत अरसारा में सहकारी संघ की समिति पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को समिति के बाहर प्रदर्शन किया। खाद वितरण में सचिव द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत डीएम से करके किसानों को खाद दिलाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत अरसारा की सहकारी संघ की समिति पर सचिव रामनरेश यादव तैनात हैं। सुबह पांच बजे खाद लेने पहुंचे किसान सुधीर यादव और अमोद यादव ने आरोप लगाया कि बुधवार रात में समिति पर एक ट्रक खाद आई थी। कुछ देर बाद और भी किसान खाद लेने आ गए।
किसानों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से सचिव लौटा रहे हैं। कई किसानों को सचिव ने फोन पर खाद देने को बुलाया पर बाद में फोन नहीं उठाया। किसानों ने सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से जांच कराकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर सुदीस, संजीव, अंकित, आमोद, टिंकू, अतुल, प्रांशू, प्रदीप, विपिन, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
कृषक भारती सेवा केंद्र पर किसानों को नहीं मिल रही खाद
घिरोर। किसान डीएपी के लिए तड़के से लेकर देर शाम तक लाइन में लग रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।
घिरोर कस्बा स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को खाद वितरण से पहले ही सुबह से किसानों की लाइन लग गई। कुछ किसान धक्कामुक्की के चलते लाइन से हटा दिए गए। किसान रामसिंह, श्यामवीर, अजब सिंह, प्रमोद कुमार, शैतान सिंह, रामकिशोर, प्रेमचंद्र का कहना था कि चार दिन से खाद के लिए सुबह 3-4 बजे से लाइन में लगते हैं। सुबह से शाम हो जाने के बाद भी खाद नहीं मिलती है। रात में खाद ब्लैक में बेची जा रही है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।
खाद वितरण के समय जाकर देखता हूं। फिर भी इस तरह की समस्या है। दो तीन दिन से किसान परेशान हैं। आधार कार्ड की छाया प्रति भी जमा होने के बाद खाद नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को उन्हीं किसानों को खाद वितरण कराएंगे। - प्रसून कश्यप, एसडीएम घिरोर