फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer shot dead in kasganj

कासगंज: फसल में पानी लगा रहे किसान की गोली मारकर हत्या, परिवार में कोहराम

Sun, 15 Dec 2019 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Dec 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
farmer shot dead in kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के गांव तैयब नगला में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है। किसान अपने खेत पर फसल में पानी लगाने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


मामले के अनुसार ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तैयब नगला निवासी किसान प्रदीप (35) पुत्र नेम सिंह रात करीब साढ़े आठ बजे खेत में पानी लगा रहा था। उसी दौरान वहां आए अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली लगने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोलना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक किसान के भाई रजनेश ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद तहरीर दी जाएगी। हत्या के कारणों के बारे में परिजनों ने कुछ नहीं बता पाए हैं। 

थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर ने बताया कि किसान की हत्या के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अभी अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed