फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer shot and looted Rs 1.70 lakh, referred to medical college, relative accused

Agra News: किसान को गोली मारकर लूटे 1.70 लाख रुपये, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, रिश्तेदार पर आरोप

Sat, 16 Sep 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot and looted Rs 1.70 lakh, referred to medical college, relative accused
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में शनिवार की दोपहर मूंगफली बेच कर गांव महादेवा कुरावली लौट रहे किसान को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। यह 1.70 लाख रुपये लूट ले गए। गंभीर अवस्था में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस लूट की घटना से इन्कार करते हुए पारिवारिक विवाद बता रही है।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी किसान मनोज कुमार (30) जलालाबाद मूंगफली बेचने के लिए गए थे। शनिवार की दोपहर वह ट्रैक्टर से गांव आ रहे थे। लौटते समय भोगांव मोड़ पर एक बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली चला दी। गोली मनोज के पेट में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मनाेज ने अपने ही रिश्तेदार पर गोली मारने और मूंगफली बिक्री के 1.70 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना भोगांव अजीत सिंह का कहना है कि लूट की घटना नहीं है। रिश्तेदार से ही मुकदमेबाजी चल रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच की जा रही है। जो भी सत्यता होगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



घायल का बयान लेने सैफई गई टीम
पुलिस लूट के आरोप को सिरे से खारिज कर रही है। वहीं तहरीर और घायल के बयान दर्ज किए जाने को लेकर एक टीम मेडिकल कॉलेज सैफई गई है। घायल किसान ने हमलावरों पर लूट करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे पारिवारिक रंजिश बता रही है। तहरीर मिलने और पुलिस की जांच के बाद ही जानलेवा हमले की इस घटना में लूट का सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed