फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer's house stolen, thieves injured neighbor by beating

किसान के घर चोरी, चोरों ने पड़ोसी को पीटकर किया घायल

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house stolen, thieves injured neighbor by beating
किरावली। थाना मलपुरा के गांव करहारा में शनिवार की रात चोरों ने किसान मनोज कुमार के घर से जेवर और नकदी चोरी की। खटपट की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसी रनधीर सिंह पर चोरों ने लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और चोरों की तलाश शुरू की। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल एवं भारतीय किसान संघ ब्रजप्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

करहारा गांव निवासी में मनोज ने बताया कि शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे बदमाश घर में जंगला काटकर पहुंचे। इसके बाद कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे चार तोला सोने के जेवर, कुछ चांदी के गहने और नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी रनधीर सिंह जाग गए। उन्होंने मनोज के घर से चोरों को निकलते देखा तो शोर मचाया। इस पर चोरों ने रनधीर सिंह पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर बगल में रहने वाले गंगा देवी दौड़ी, तो उन्हें भी डंडे मारा। इस बीच गांववाले दौड़े, तो चोर भाग निकले। सूचना पर रात में ही मलपुरा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल रनधीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया। रनधीर सिंह ने चोरों पर फायर करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एसओ मलपुरा अरुण कुमार बालियान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में फायर कर घायल करने की पुष्टि नहीं हुई है। लाठी-डंडे की चोट आई है। बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटना पर आक्रोश जताते हुए पूर्व सांसद और भारतीय किसान संघ के मोहन सिंह चाहर ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed