{"_id":"668404848590abb1550450ea","slug":"farmer-registry-will-now-be-before-kisan-samman-nidhi-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-120014-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान सम्मान निधि से पहले होगी अब किसान रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान सम्मान निधि से पहले होगी अब किसान रजिस्ट्री
Tue, 02 Jul 2024 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि से पहले होगी अब किसान रजिस्ट्री
- एसडीएम ने कृषि एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। किसान सम्मान निधि मिलने से पहले अब किसान रजिस्ट्री होगी। असली किसानों को ही किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। कृषि विभाग किसानों के खेत की टैगिंग करेगा। किसान की रजिस्ट्री होने के बाद लेखपाल के प्रमाणित करते ही अब किसान निधि खाते में पहुंचेगी। यह बातें एसडीएम संध्या शर्मा ने कहीं।
मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम संध्या शर्मा ने कृषि विभाग एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त किसान के खाते में पहुंचने से पहले 8 जुलाई से 31 जुलाई तक गांव गांव में कृषि विभाग के कर्मचारी शिविर लगाकर किसान के खेत का रजिस्ट्रेशन करेंगे। विभाग किसान से उसका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लेकर जियो टैगिंग करेंगे। इसके बाद किसान के मोबाइल पर 24 घंटे में ओटीपी नंबर आएगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद किसान का रजिस्ट्रेशन कार्ड बन जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि रजिस्ट्रेशन कार्ड को क्षेत्रीय लेखपाल उसको प्रमाणित करेगा। इसके बाद किसान सम्मान निधि धनराशि किसान के खाते में पहुंचेगी। नायब तहसीलदार संदीप कुमार, एसडीओ कृषि ज्ञानेंद्र सिंह, संजीव कुमार, विकास सिंह, राहुल कुमार, कानूनगो जगत सिंह, हरिकिशन, अतर सिंह, सुरेशचंद्र, हरवेश सिंह, मुनेश सिंह मौजूद रहे।