{"_id":"6664656a849afcc1aa080488","slug":"farmer-murdered-due-to-illicit-relations-in-firozabad-up-hindi-crime-news-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्कबाजी में गई किसान की जान: लोग समझ रहे थे पानी में डूबकर हुई है मौत, फिर सामने आया ऐसा सच...पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्कबाजी में गई किसान की जान: लोग समझ रहे थे पानी में डूबकर हुई है मौत, फिर सामने आया ऐसा सच...पुलिस भी हैरान
Sat, 08 Jun 2024 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:36 PM IST
सार
फिरोजाबाद के एका में जिस किसान का शव नहर किनारे मिला था, उसकी हत्या की गई थी। पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि पानी में डूबकर किसान की जान गई है। लेकिन मामले का सच सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में 30 मई को एका थाना क्षेत्र झालगोपालपुर नहर में एक किसान का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी हो गया। मामले में नया मोड आ गया है। किसान की हत्या की गई थी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने और पुरानी रंजिश में की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ साजिश कर हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सीओ जसराना ने थाना पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।
गांव नगला डंबर निवासी कुशलपाल उर्फ केपी (32) खेती का काम करता था। 29 मई को सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 30 मई की शाम करीब 7.30 बजे उसका शव झालगोपालपुर नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया था। परिजन ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कारण पानी में डूबने से आया था।

सीओ जसराना राजेश कुमार और थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ कई स्थान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि कुशलपाल के पिता नरेश बाबू की तहरीर पर गांव के ही सोमेंद्र उसके बहनोई निर्मल और उसकी मां गुड्डी देवी के खिलाफ साजिश रच हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ जसराना राजेश कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। जिसके बाद मामले में जांच की गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ कई लोगों से पूछताछ भी की है। तीन लोगों के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो कारणों से की गई थी कुशलपाल की हत्या
29 मई को सोमेंद्र कुशलपाल को घर से ले गया था। उसने कहा था कि वह हरिद्वार जा रहा है। उसकी बाइक वापस ले आना। इसके बाद नरेश बाबू की बहन ने कमसान के पुल पर कुशलपाल को निर्मल और सोमेंद्र के साथ देखा था। इसके अलावा गुड्डी देवी ने अपने पति की पहली पत्नी के बेटे की हत्या की थी। जिसका गवाह नरेशबाबू था। मामले में कार्रवाई होने पर गुड्डी देवी रंजिश मानने लगी थी। इसके अलावा पिछले दो साल से सोमेंद्र के कुशलपाल की पत्नी से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी कुशलपाल को हो गई थी। उसने कई बार इस बात का विरोध भी किया था। जिसमें दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर सोमेंद्र ने साजिश रचकर नहर में डूबाकर कुशलपाल की हत्या कर दी।