{"_id":"5b4872144f1c1b54238b61ca","slug":"farmer-murder-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान की निर्मम हत्या, सिर और हाथ काटे, भट्टे के कमरे में पड़ा मिला धड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की निर्मम हत्या, सिर और हाथ काटे, भट्टे के कमरे में पड़ा मिला धड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 13 Jul 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान गेंदालाल का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्टे के कमरे में शुक्रवार को एक किसान का सिर कटा शव मिला है। मृतक का एक हाथ भी नहीं था। तलाश करने के बाद उसका सिर घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर मिला।
मरने वाले की शिनाख्त सदर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी किसान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
गांव धारऊ निवासी 50 वर्षीय किसान गेंदालाल नौ जुलाई को एनएमबी कोल्ड स्टोरेज खर्रा से नातिन शिवानी की शादी के लिए आलू लेने गए थे। वो कार्ड भी बांट रहे थे। शिवानी की बारात 19 जुलाई को आनी है।

बंद कमरे में पड़ा था शव
जब गेंदालाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। कोई पता न लगने के बाद 10 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया। शुक्रवार को दन्नाहार क्षेत्र में बंद भट्टे के एक कमरे में किसान का सड़ा गला शव मिला।
शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कमरे में गेंदालाल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, उसका सिर गायब था। एक हाथ भी कटा हुआ था।
पुलिस को घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर उसका कटा सिर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।