फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer leader beaten by bike riding attackers

Firozabad News: किसान नेता को बाइक सवार हमलावरों ने पीटा

Fri, 09 Feb 2024 07:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Feb 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader beaten by bike riding attackers
- रुपये छीनने की घटना से पुलिस ने किया इन्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। किसान यूनियन के एक पदाधिकारी को बाइक सवार हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसके पास रखी हुई नकदी छीनकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत पट्टी बनवारा निवासी पवनेश उर्फ गौरव (27) शुक्रवार को अपने घर से बाइक द्वारा भरत रिसॉर्ट के समीप आया था। आरोप है कि तभी दो बाइकों पर आए पांच हमलावरों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और उसे गिरा दिया। आरोप है कि बाइक पर बैठे एक हमलावर ने तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया और उसकी जेब में रखी हुई नकदी को छीनकर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित पवनेश ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की। उसने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन में पदाधिकारी है। घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को उसने पहचान लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन




वर्जन

दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। तमंचे की बट से पीटने और रुपये छीने जाने की बात गलत है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed