फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer going to guard his fields died after drowning in the Untgan river

UP: खेतों की रखवाली करने जा रहा था किसान, नदी से गुजरा...तभी खींच ले गई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 13 Jan 2025 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 01:22 PM IST
सार

खेतों की रखवाली करने जा रहे किसान की मौत यूं हो जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं था। वो उटंगन नदी पार कर रहा था। उसी समय पैर फिसल गया और वो नदी में गिर गया। दो घंटे बाद उसकी लाश को गोताखोरों ने नदी से निकाला।

विज्ञापन
farmer going to guard his fields died after drowning in the Untgan river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव गुर्जा रामजस के पास खेतों पर फसल रखवाली करने गया युवक का अचानक उटंगन नदी किनारे पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में युवक गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद गहरे युवक को मृत अवस्था में बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामविलास (35) निवासी गांव गुर्जा रामजस थाना बसई अरेला रविवार को उटंगन नदी किनारे खेती में खड़ी हुई सरसों और गेहूं की फसल रखवाली के लिए गया था। जहां खेती की रखवाली के दौरान शाम को नदी किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजन को सूचित किया। 
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और ग्रामीणों की मदद से उटंगन नदी से युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों को सफलता मिली और नदी के पानी से युवक रामविलास को मृत अवस्था में बरामद किया। इससे परिजन में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी दो बेटी और तीन बेटों को छोड़ा है। परिजन के मुताबिक मृतक रामविलास 10 बीघा खेती भेज पर लेकर अपना गुजारा कर रहा था। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed